Wednesday, September 23, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट कर नगदी छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. 200 रूपये व वारदात में प्रयुक्त 2 डंडे बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 मई 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस ने विद्यानंद कॉलोनी में युवक से मारपीट कर नगदी छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आदिल व वसीम निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग में विद्यानंद कॉलोनी निवासी मोहम्मद अली पुत्र असलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 13 अप्रैल की देर शाम वह फैक्टरी में काम कर आर्य नगर से होते हुए घर लोट रहा था। मोहम्मद कफील के मकान से थोड़ा आगे ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो शोएब उर्फ साधु, नाजिम, आदिल, वसीम निवासी विद्यानंद कॉलोनी व साहिल निवासी शिव नगर डंडो से लैस होकर आए। आरोपियों ने उसको रोक लिया और मारपीट कर जेब से 1400 रूपये छीन लिये। उसने शौर मचाया तो आसपास के लोगों ने छुड़वाया। भीड़ को इक्कठी होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना चांदनी बाग में मोहम्मद अली की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस ने मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी आदिल व वसीम को सनौली रोड पर बबैल नाका के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में नामजद अपने साथी आरोपी शोएब उर्फ साधु, नाजिम व साहिल के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे व लूट की नगदी में से हिस्से में आए पैसों में से बचे 200 रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments