Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 सितम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह के मागदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस टीम ने वीरवार को समालखा स्थित पाइट कॉलेज में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया।

नशा मुक्त अभियान के जिला के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशे का सेवन व्यक्ति के शरीर के लिये तो हानि कारक है ही साथ में यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है। जो व्यक्ति नशा करने लग जाता है वह पैसे ना होने पर अपराधिक वारदातों को अंजाम देने शुरू कर देतें है। विद्यार्थी नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में हिस्सा लेकर जीवन को सवारें। खेल हमे नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते है।
उन्होंने कहा नशा शौक से शुरू होकर मौत तक ले जाता है। इससे कई तरह की गंभीर बीमारीयां होती है। इससे हमारा परिवार भी परेशान होता है। बीमारी के इलाज में बड़ी रकम खर्च होती है। नशा करने से समाज में इज्जत भी नही रहती। जीवन में किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो सबसे पहले नशे से दूर रहना होगा। नशे से दूर रहेंगे तो जीवन में हर वो लक्ष्य पा सकते है जिसकी हम कल्पना करते है।
आज का युवा अपने मकसद और अपने सपनों से सिर्फ इसलिए भटक रहा है, क्योकि वह नशे की गिरफ्त में जा रहा है। आज हमें युवा पीढी को नशे से दूर रखने की जरूरत है।

उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी स्वयं नशे से दूर रहकर समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने बारें प्ररित करें। जिला व गांव को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकरी देकर जीवन में नशा न करने की शपथ दिलवाई।

Comments