सोलर पंप के लिए 12 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन: अतिरिक्त उपायुक्त
BOL PANIPAT , 7 जुलाई। एडीसी वीना हुड्ïडा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान के तहत किसानों को सोलर पंप पर 75 प्रतिशत अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान 12 जुलाई तक एचटीटीपीएस://सरलहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन/ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को 3 एचपी से 10 एचपी क्षमता के सोलर वाटर पंप पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत इस वर्ष के लक्षित लाभार्थियों का चयन परिवार की वार्षिक आय व भूमि धारण के आधार पर किया जाएगा। लक्षित लाभार्थी मूल्य निर्धारण उपरांत सूचीबद्घ कंपनी का चयन कर अपना हिस्सा जमा करवा सकते हैं, जिसकी सूचना लाभार्थी के मोबाईल नम्बर/विभाग की वेबसाइट से प्राप्त होगी। इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

Comments