अधिकारियों की निष्ठा और लगन से समाधान शिविर के प्रति लोगों का बढ़ रहा विश्वास: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया
-नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना हमारी प्राथमिकता: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह
-सोमवार को समाधान शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 72 समस्याएं, उपायुक्त ने दिए तत्काल समाधान करने के निर्देश
BOL PANIPAT , 21 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल मार्ग दर्शन का लाभ प्रदेश के नागरिकों को जनता समाधान शिविर के माध्यम से लगातार मिल रहा है। जिले व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे इन समाधान शिविरो में ग्रामीण व शहरी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते है व अधिकारियों के सहयोग से उनका समाधान करवाते है।
जिला सचिवालय में सोमवार के दिन समाधान शिविर में जरूरतमंदो की समस्याओं की सुनवाई करते हुए उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि अधिकारियों की लगन और निष्ठा पर लोगों का अटूट विश्वास है। इसी विश्वास के तहत लोग दूर दराज से अपनी समस्याओं का निदान करवाने के लिए समाधान शिविर में पहुंचते है। इसे हर हाल में कायम रखना है।
उपायुक्त ने कहा कि सप्ताह में दो दिन लगने वाले समाधान शिविर में उन लोगों को विशेष राहत मिल रही है जो लोग समस्याओं से ग्रस्त थे व समाधान की तालाश में कार्यालयों के बार – बार चक्कर लगा रहे थे उन लोगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल मार्ग दर्शन का लाभ मिल रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर मेें आम तौर पर पैंशन विभाग से जुड़ी हुई समस्याएं आ रही है। इन समस्याओं का समाधान अधिकारी मौके पर करने का प्रयास करते है। इसमें एक व्यवस्था के तहत आम व्यक्ति की पैंशन संबंधी, फैमली आईडी संबंधी समस्याओं का समाधान मुख्य तौर पर किया जाता है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग का पहला कार्य समाधान शिविर में आने वाली नागरिकों की समस्याओं का रुचि लेकर समाधान करना। जिस तरह के मामले समाधान शिविर में जनता द्वारा प्रस्तुत किए जाते है। उसमें अधिकारियों की बड़ी ताकत लगती है और नागरिकों की समस्याओं का समाधान निश्चित रूप से हो जाता है। जनता का समाधान शिविरों के प्रति बढ़ता विश्वास सरकार व प्रशासन की छवि को और मजबूत कर रहा है।
समाधान शिविर में अन्य दिनों की तरह सोमवार को भी पुलिस विभाग पेंशन विभाग व क्रीड विभाग से जुड़ी 72 समस्याएं पहुंची। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने अधिकारियों के सहयोग से यात्रा का मुख्य प्रश्न आदान करने का प्रयास किया ।
समाधान शिविर में जाट सभा द्वारा डाहर गांव की 10 कैनल पंचायती भूमि सरकारी नियमानुसार दान व पट्टे पर देने का अनुरोध किया गया ताकि उस स्थान पर कोचिंग सेंटर लाइब्रेरी, किसान विश्राम गृह और किसान विश्राम केंद्र बनाया जा सके। उपाय इतने इस मामले को गंभीरता से हल करने की निर्देश दिए।
प्रार्थी धर्मशील ने उपायुक्त को अपने खेत की स्थिति बताई व कहा की किस तरह से फैक्ट्री व गोदाम का गंदा पानी उनकी फसल को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से गंदे पानी की निकासी की मांग भी रखी।
प्रार्थी तनु रानी व रामकरण ने प्रशासन से दिव्यांग पेंशन बनवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रार्थी छोटी वासी नौल्था ने राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने डीएफएससी नीतू को जांच कराने के निर्देश दिए।
प्रार्थी साहिल वासी प्रकाश नगर ने गली व नाली का निर्माण करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच की निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ डॉक्टर किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीडीपीओ राजेश शर्मा डिप्टी सीईओ कंचन लता, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. राधे श्याम, एलडीएम राजकुमार, डीएफसी नीतू, डीपीओ परमिंदर कौर, आयुष विभाग के डॉ. संजय राजपाल, जिला पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगिंदर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments