आठवें दिन भी जारी रही क्लेरिक्ल एसोसिएशन की हड़ताल
BOL PANIPAT : क्लेरिक्ल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी, हरियाणा के बैनर तले सतबीर शर्मा, जिला प्रधान, CAWS पानीपत के नेतृत्व में आठवें दिन भी पानीपत जिले मे स्थित सभी विभागों के लगभग 500 लिपिकीय कर्मचारी वर्ग ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में भाग लिया। ज्ञात रहे कि समस्त हरियाणा राज्य के अंदर लिपिकीय वर्ग 5 जुलाई से हड़ताल कर रहे हैं। जिला प्रधान सतबीर शर्मा ने बताया कि जब तक राज्य सरकार हमारी एकमात्र मांग (लिपिक का मूल वेतनमान 35400) नहीं मान लेती तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। आज हरियाणा लेक्चरार वेल्फेयर एसोसियशन से राज्य प्रधान रविन्दर डीकाडला अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर रहे व उन्होने लिपिकीय हड़ताल का समर्थन किया है । इस अवसर पर अरविंद शर्मा महासचिव, संदीप, दीपक, मनोज, रिंकू, प्रवीण, पंकज, सोहन लाल, राहुल रोमित आदि मौजूद रहे।

Comments