Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


सावन माह में शिव की आराधना का बताया महत्व

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 15, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के प्री नर्सरी से पहली कक्षा के बच्चों को जाटल स्थित शिव मंदिर का भ्रमण करवाया गया । इस दौरान बच्चों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया और मंदिर की परिक्रमा की । मंदिर के दर्शन के पश्चात पुजारी ने बच्चों को शिव मंदिर के बारे में और सावन के महीने में शिव की पूजा करने का महत्व बताया । बच्चों के साथ उनकी अध्यापिकाओं प्रभ कौर, सीमा, गुंजन, इंदु और रवि ने भी मंदिर के दर्शन किए ।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने कहा कि बच्चों को अपने पवित्र स्थलों के दर्शन कराने से उनमें अच्छे संस्कार तो आते ही हैं साथ ही उनको धार्मिक व पौराणिक कथाओं की भी जानकारी मिलती है । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक ज्ञान देना भी अनिवार्य है । डायरेक्टर में दो अग्रवाल ने बच्चों को सावन कराओ शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी ।

Comments