स्वयंसेवकों द्वारा गांव खोतपुरा में सड़क सुरक्षा रैली निकाली गई.
BOL PANIPAT : जी टी रोड स्थित स्थानीय आई.बी महाविद्यालय में एन.एस.एस. यूनिट द्वारा स्पेशल कैंप के पांचवें दिन का आयोजन किया गया । प्रातः कालीन सत्र में स्वयंसेवकों को योगा और मेडिटेशन करवाया गया । स्वयंसेवकों द्वारा गांव खोतपुरा में सड़क सुरक्षा रैली भी निकाली गई । जिसमें स्वयं सेवकों ने “मत करो इतनी मस्ती जिंदगी नहीं है सस्ती” , “ना शोंक ना मजबूरी हेलमेट पहनना जरूरी” के नारे लगाए । इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा सड़क सुरक्षा पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। सायंकालीन सत्र में प्रोफेसर नीतू के द्वारा स्वयंसेवकों को डिजिटल इंडिया के बारे में अवगत कराया। उन्होंने यह कहा कि डिजिटल इंडिया का उद्देश्य स्वयं डिजिटल साक्षरता, डिजिटल संसाधनों और सहयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बल देना है जो भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज में बदलने में सामर्थ्य है। एन एस एस अधिकारी डॉ जोगेश कुमार ने स्वयं सेवकों को बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता करवाई । उन्होंने यह बताया कि खेलकूद आज के समय में सभी के लिए बहुत जरूरी है जिससे उनका शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है । इस अवसर पर डॉ जोगेश कुमार, प्रोफेसर सुरेंदर उपस्थित रहे । डिजिटल इंडिया का उद्देश्य स्वयं डिजिटल साक्षरता, डिजिटल संसाधनों और सहयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बल देना है जो भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज में बदलने में सामर्थ है। इस अवसर पर डॉ जोगेश, प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे ।

Comments