पाइट में छात्रों के साथ नाचे अमन जाजी, आजाद सिंह का धमाल
BOL PANIPAT :समालखा : हरियाणा के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता अमन जाजी ने हजारों छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनके साथ जमकर डांस किया। मौका था उनकी आगामी फिल्म आजाद सिंह के प्रमोशन का। अमन जाजी करीब एक घंटे तक पाइट कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच रहे।
अमन जाजी ने मंच पर राम राम सारया नै, कहकर पहले सभी का दिल जीता। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अमन जाजी के साथ अभिनेत्री मिस्टी भारद्वाज और परीशिका सोलंकी भी मौजूद रहीं। दोनों अभिनेत्रियों के साथ छात्र-छात्राओं में सेल्फी लेने का भी खासा उत्साह नजर आया। फिल्म के प्रमोशनल कार्यक्रम में संदीप गोयत, अरुण नारा, प्रोड्यूसर मिनी दांगी और निर्देशक विक्रम थोरी भी मंच पर मौजूद रहे। मशहूर निर्देशक कुलदीप राठी ने भी मंच पर पहुंचकर कलाकारों और विद्यार्थियों के साथ डांस किया।
कार्यक्रम के दौरान अमन जाजी ने कहा कि हरियाणवी फिल्मों और कलाकारों को अब बड़े स्तर पर पहचान मिल रही है। दर्शकों का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी आगामी फिल्म आजाद सिंह को सिनेमाघरों में देखने की अपील की। फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

Comments