Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट कर झपटमारी करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 22, 2023 Tags: , , , , ,

समालखा अड्डे से गन्नौर निवासी युवक को इक्को गाड़ी में बैठाकर पट्टीकल्याणा के नजदीक युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन व नकदी छीनी थी

BOL PANIPAT: 22 जुलाई 2023, समालखा अड्डे पर गन्नौर जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़े गन्नौर निवासी युवक को इक्को गाड़ी में बैठाकर जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा के नजदीक युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन व नकदी छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले तीसरे आरोपी अनिल पुत्र बलबीर निवासी आटा को थाना समालखा की हलदाना चौकी पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम पट्टीकल्याणा मोड़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया की पुलिस टीम ने वारदात में प्रयुक्त इक्को गाड़ी बरामद करने के लिए शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि थाना समालखा की हल्दाना चौकी पुलिस टीम ने गत दिनो उक्त मामले में आरोपी अमित पुत्र बलिंद्र निवासी आटा व मोहित पुत्र महाबीर निवासी गढ़ी केवल को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी अनिल पुत्र बलबीर निवासी आटा के साथ मिलकर अनिल की इक्को गाड़ी में समालखा अड्डे से एक सवारी को बैठाकर पट्टीकल्याणा के नजदीक उससे मारपीट कर मोबाइल फोन व नकदी छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर वहा से जेल भेजने के बाद आरोपी अनिल की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

वारदात बारे थाना समालखा में साहिल पुत्र राधेश्याम निवासी गांधी नगर गन्नौर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। साहिल ने थाना में शिकायत देकर बताया था कि वह 15 अप्रैल की देर शाम समालखा अड्डे पर गन्नौर जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा था। तभी एक इक्को गाड़ी आकर रूकी जिसमे चालक सहित तीन सुवक सवार थे। वह भी उनके साथ गाड़ी में बैठ गया। जब वह जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा के नजदीक हरित पेट्रोल पंप के पास पहुचे तो तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट कर जेब से 500 रूपए मोबाइल फोन छीन लिया। नकदी व मोबाइल छीनकर आरोपियो ने उसको पेट्रोल पंप के पास उतार दिया और जान से मारने की धमकी देकर तीनों आरोपी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

Comments