Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


फ्री बिजली बिना कट आंदोलन की शुरुआत। मूलभूत सुविधाओं का 2024 इंतजार कर रही है जनता: अनुराग ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 23, 2023 Tags: , , , , ,

° शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी बुजुर्ग तीर्थ यात्रा महिला सुरक्षा सभी मूलभूत सुविधाओं का वादा किया
° मौजूदा सरकार से तंग जनता 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी.


BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा आज एक जनसंवाद पानीपत में करने पहुंचे। जनसंवाद में महिलाओं की भागीदारी देखते ही बनती थी। महिलाओं से भरा हुआ खचाखच हाल अनुराग ढांडा के आते ही भारत माता इंकलाब के नारों से गूंजने लगा।
अनुराग ने मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि पिछले 9 सालों से मौजूदा सरकार जनता को किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं देने में असफल रही है। जैसे अनुराग डांडा हॉल में पहुंचे बिजली का कट लग गया। उन्होंने कहा दिल्ली में बिजली जाती नहीं, कट नहीं लगता है और हरियाणा में बिजली आती नहीं है इसलिए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल  के आदेशानुसार फ्री बिजली बिना कट के हर व्यक्ति को मिले ऐसी अरविन्द केजरीवाल की सोच है।  300 यूनिट हर महीने यानी 600 यूनिट 2 महीने सबको फ्री मिलनी चाहिए।जैसे ही आम आदमी पार्टी की सरकार 2024 में हरियाणा में बनेगी पहली कलम से 600 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
पत्रकार के जवाब में अनुराग ढांडा बोले पिछले 8 सालों से दिल्ली में बिजली फ्री है. पंजाब में पिछले 1 साल से 600 यूनिट बिजली फ्री है जैसे हरियाणा में सरकार बनती है वैसे ही हम उसको तुरंत लागू करेंगे।
इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष दलबीर सिंह चीमा, स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी सुखबीर सिंह मलिक, कृष्ण अग्रवाल, अजय शर्मा, अनिल पांडे, कुलदीप शर्मा, योगेश कौशिक, राजकुमार मुंडे, जिला महासचिव देवेंन सलूजा, लीगल सेल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम यादव, हल्का अध्यक्ष जॉनी सग्गू, मोहित, मुकेश शर्मा व अन्य साथी मौजूद रहे.

Comments