एक पेड़-एक विश्वास थीम पर जिले में 74 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को लेकर बैठक का आयोजन।
BOL PANIPAT , 25 जुलाई। सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय में स्थित द्वितीय तल पर स्वच्छ हरित पंचायत अभियान और मनरेगा योजना के तहत एक पेड़-विश्वास का थीम पर जिला स्तर पर सभी बीडीओ, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ पंचायती राज, जेई, ग्राम सचिव एवं अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई।
सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी ने बैठक में सभी अधिकारियों को 1 अगस्त से 7 अगस्त तक इन अभियान के तहत ग्राम पंचायत में साफ-सफाई, प्लास्टिक इकट्ठा करना, सिंगल पिट गड्ढे से ट्वीन गड्ढे का निर्माण करना, गांव को स्वच्छ और हरित बनाना, जोहड़ की साफ-सफाई एवं मनरेगा योजना के तहत सार्वजनिक स्थानों, भवनों, अमृत सरोवर तालाबों इत्यादि स्थानों पर पौधारोपण करने बारे सभी को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को मनरेगा योजना के तहत एक पेड़-एक विश्वास के अंतर्गत जिले में लगभग 74 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित कुमार भी मौजूद रहे।

Comments