Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


एचएसवीपी के सभी औधोगिक क्षेत्रों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे : उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 25, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT: 25 जुलाई। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सभी औधोगिक क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे,यही नहीं इसके लिए एचएसवीपी और नगर निगम संयुक्त रूप से युद्व स्तर पर अभियान चलाएंगे और जिला प्रशासन को रिर्पोट करेंगे।
यह निर्देश उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय क्लीयरेंस कमेटी की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक मेें जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त निदेशक और विभिन्न औधोगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजुद रहे।
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि उद्योग संस्थान प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार ने इनको मूलभूत सुविधाएं देने के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई हैं। इसलिए इनसे जुड़े सभी विभागों को विभिन्न औधोगिक संगठनों की समस्याओं का तत्परता से हल निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने औधोगिक संस्थानों की समस्याओं के निवारण के लिए जिला स्तरीय क्लीयरेंस कमेटी का गठन किया है,इसमें यदि कोई भी विभाग यदि समयबद्ध तरीके से उस विभाग की समस्या का हल नहीं निकालता तो कमेटी को ये अधिकार दिया गया है कि उसके मुद्दों को बैठक में रख हल कर दिया जाए। उसे अस्थायी तौर पर किसी भी तरह का अनापत्ती प्रमाण पत्र या अन्य कोई दस्तावेज संबंधी समस्या नहीं आने दी जाएगी।
जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त निदेशक ने कहा कि औधोगिक संस्थानों की समस्याओं के निदान के लिए जिला स्तरीय कष्ट निवारण समिति भी बनाई गई है। बैठक में एसडीएम समालखा अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, डीडीपीओ सुमित कुमार, श्रम आयुक्त एस.एन. शर्मा और अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments