Wednesday, September 9, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा,छिछडाना और मतलौडा में बनेंगी,ग्रेन स्टोरेज साइट: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 9, 2026 Tags: , , , ,

जिला के चार विभाग किसान उत्पादक संगठन पर देंगे जोर,

अधिकारी कोल्ड स्टोरेज पर करें विशेष फोकस

BOL PANIPAT , 9 सितंबर। डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सहकारी समितियां की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विभाग किसानों के हित के लिए नई-नई योजना तैयार करें।
उन्होंने कहा कि पशुपालन, कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्यपालन और बागवानी विभाग जोर देकर किसान उत्पादक संगठन तैयार करवाएं ताकि सामूहिक रूप से किसानों के लिए नई-नई योजनाएं तैयार की जा सके। डीसी ने कहा कि किसानों को संगठित कर उन्हें बेहतर बाजार, उचित मूल्य, आधुनिक तकनीक और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से छोटे एवं सीमांत किसान भी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।
बैठक में बताया गया कि जिला में कुल 1366 सहकारी समितियां हैं जिनमें से 1194 अपडेट हैं। इसी तरह कुल 46 पैक्स समितियां हैं जिनमें से जिला में 25 सीएससी के रूप में कार्य कर रही हैं। जिला में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र भी कार्यरत हैं जिसमें खाद और बीज की बिक्री की जाती है। डाहर और बुडशाम में से बुडशामकी पैक्स, और वैसर एवं आदियाना से आदियाना की पैक्स अलग होगी। पहले उक्त दोनों गांव की पैक्स एक ही थी। बैठक में सहकारी समितियां के सहायक रजिस्ट्रार राजेश सिंह,पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अशोक लोहान,मत्सय पालन विभाग के डीएफओ योगेश शर्मा, एफएसओ श्याम लाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply