सांसद कृष्ण लाल पंवार को खान मंत्रालय भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया
BOL PANIPAT: 27 जुलाई। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार को संसदीय कार्य मंत्री की अनुशंसा पर खान मंत्रालय भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री के साथ-साथ खान मंत्रालय का विशेष तौर पर आभार प्रकट किया है।
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और इसके प्रचार प्रसार के लिए वे हमेशा सतत प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदी आम बोलचाल की भाषा है और जिसमें संवाद करने में आसानी रहती है इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा इसके प्रचार प्रसार पर जोर देना होगा।

Comments