Saturday, August 22, 2026
Newspaper and Magzine


फास्ट फूड कांउटर संचालक से जबरन वसूली व वर्करों से मारपीट करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 30, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 जुलाई 2023, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने सेक्टर 13/17 की मार्केट में फास्ट फूड कांउटर संचालक से जबरन वसूली व वर्करों से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के तीसरे आरोपी सिकंदर निवासी कांधला शामली यूपी हाल राणा माजरा को शनिवार देर शाम अंसल गेट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थान सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि उक्त वारदात में दो आरोपी राहुल निवासी सिवाह व प्रीतम निवासी तहसील कैंप को जिला करनाल जेल से गत दिनों प्रोडक्शन वारंट लाकर थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की थी। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी सिकंदर निवासी कांधला शामली यूपी हाल राणा माजरा व अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पूछताछ के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर वहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी सिकंदर व फरार अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

यह है मामला

थाना सेक्टर 13/17 में संतोख सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी न्यू बौहली ने शिकायत देकर बताया था कि सेक्टर 13/17 की मार्केट में टी प्वाइंट पर उसका फास्ट फूड का काउंटर है। 15 फरवरी की देर शाम करीब 8 बजे 6/7 लड़के मुह पर कपड़ा बांधकर व हथियारों से लैस होकर एक कार से आए। आरोपियों ने आते ही काम कर रहे लड़कों से मारपीट कर कांउटर तोड़कर पलटा दिया। आरोपी हफ्ता वसूली मांगते है। मना करने पर आरोपियों ने काउंटर पर वर्करों से मारपीट की। सभी आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर कार सहित मौके से फरार हो गए। आरोपी राहुल कादयान, हिमांशु मलिक व सुरेश ने अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत पर थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments