Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


912 ग्राम गांजा पत्ती मादक पदार्थ सहित आरोपी काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 21, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 अप्रैल 2022, 912 ग्राम गांजा पत्ती मादक पदार्थ सहित आरोपी काबू. समालखा थाना की हथवाला चौकी पुलिस टीम ने मंगलवार साय गुप्त सूचना पर दंबिस देकर गांव राक्सेहड़ा से एक आरोपी को 912 ग्राम गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) सहित गिरफतार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखविंद्र उर्फ पपी पुत्र धारा सिंह निवासी राक्सेहड़ा समालखा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी सुखविंद्र को आज माननीय न्यायायल में पेश किया।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया बुधवार साय समालखा थाना की हथवाला चौकी पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गांव राक्सेहड़ा अड्डे पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की सुखविंद्र उर्फ पपी पुत्र धारा सिंह निवासी राक्सेहड़ा अपने घर के बाहर गांजा पत्ती बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी सुखविंद्र को काबू कर नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सुखविंद्र की तलाशी ली तो पेंट की जेब से प्लास्टिक की थेली मिली। थेली को खोलकर जांच की तो गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 912 ग्राम पाया गया।

Comments