Friday, August 7, 2026
Newspaper and Magzine


महिला का पर्स चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. 8 हजार रूपए बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 8, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 अक्तूबर 2022, इंसार बाजार में गत अगस्त माह में खरीददारी करने के आई महिला का पर्स चोरी करने वाले आरोपी को सीआईए थ्री की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सतीश निवासी इस्लामपुर घसौली शामली यूपी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया शुक्रवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर संजय चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक पालिका मार्केट में किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने गत अगस्त माह में पानीपत इंसार बाजार में एक महिला के बैग से पर्स चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सतीश पुत्र कुलवंत निवासी इस्लामपुर घसौली शामली यूपी के रूप में बताई। पर्स चोरी की वारदात बारे थाना शहर में ज्योति पत्नी संजय निवासी मोहदीपुर करनाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। महिला ज्योति थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 16 अगस्त को बहन सुनीता निवासी देवडू सोनीपत के साथ घरेलू सामान खरीदने के लिए पानीपत इंसार बाजार में आई थी। बाजार में ज्वैलर्स की दुकान पर सामान खरीदने के बाद बैग से पैसे निकालने लगी तो पर्स नही मिला। पर्स में 15 हजार रूपए व चांदी की एक जोड़ी पायल थी। अज्ञात चोर बैग से पर्स चोरी कर ले गया। थाना शहर पुलिस ने चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पूछताछ में आरोपी सतीश से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशा करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने पर्स चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी किये पर्स में मिले 15 हजार में से आरोपी ने 7 हजार रूपए नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए बचे 8 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी सतीश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments