पानीपत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र का भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन सफलता पूर्वक तथा भव्यता पूर्ण रूप से संपन्न
-कांग्रेस अपनी राज्य इकाई का भी गठन नही कर पाई हमने आज 55वें पन्ना प्रमुख सम्मेलन का किया सफलता पूर्वक आयोजन- धनखड़
-भाजपा का पन्ना प्रमुख देश व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनवाएगा- ओम प्रकाश धनखड़
-कांग्रेस नारों व भावनाओ पर वोट मांगती है भाजपा विकास पर-ओम प्रकाश धनखड़
-कांग्रेस ने 1962 में हजारों मील भूमि चीन को दी-धनखड़
-हम सब 2014 से बदलते भारत के साक्षी-धनखड़
-कांग्रेस धारा 370 लगाने वाली पार्टी है भाजपा हटाने वाली-धनखड़
-भाजपा आयुष्मान योजना,चिरायु योजना लेकर आई-ओम प्रकाश धनखड़
आज देश सैन्य तौर पर मजबूत हुआ है, सर्जिकल स्ट्राइक ,एयर स्ट्राइक हम
करते है-ओम प्रकाश धनखड़
-पन्ना प्रमुख है मेरी जान-महीपाल ढांडा
-कालोनियों को वैध ही नही कराया अपितु गली ,सडक़, सीवरेज तथा पानी का भी प्रबंध किया-महीपाल ढांडा
-मेरी प्राथमिकता कालोनियों को माडल टाउन तथा सेक्टर वासियों जैसी सुविधा मिले-महीपाल ढांडा
-मोदी को इस बार पन्ना प्रमुख 350 से 450 सीट जीतकर दे-महीपाल ढांडा
BOL PANIPAT : 30 जुलाई। कांग्रेस अपनी राज्य इकाई का भी गठन नही कर पाई और आज हमने अपना 55वां विधान सभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न कर लिया है। ये शब्द भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश धनखड़ ने स्थानीय अनाज मंडी में पानीपत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करते हुए कहे। ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा की ये मोदी का स्वप्न था की हम पन्ना प्रमुख खड़े करे वो हो गया। उन्होंने कहा की पन्ना प्रमुख का रिकार्ड मंडल अध्यक्ष,जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रधान मंत्री मोदी के पास भी होता है।

ओम प्रकाश धनखड़ ने आगे कहा की देश के विकास एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए पन्ना प्रमुख पूरी निष्ठा व लग्न से काम करे । पन्ना प्रमुखों के दम पर ही भाजपा देश व प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी । करनाल लोक सभा में तीसरी बार भाजपा का सांसद तथा पानीपत ग्रामीण विधान सभा में भाजपा का विधायक पन्ना प्रमुख बनायेगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज कांग्रेस पर हमलावर नजर आए, उन्होंने कहा की कांग्रेस नारों व भावनाओं पर वोट मांगती है भाजपा विकास पर , इंदिरा गांधी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाने का नारा दिया गरीबी तो किसी की हटी नही अल्बाता कांग्रेस चुनाव जरूर जीत गई। दुर्भाग्य से इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव के लिए ये कहकर वोट मांगे की इसकी मां मर गई है इसको वोट दे दो।फिर राजीव गांधी की दुर्भाग्य पूर्ण हत्या पर सहानुभूति पर वोट मांगे।

कांग्रेस ने कभी नीति या कार्यों के आधार पर वोट नही मांगे। प्रधान मंत्री मोदी अपने काम तथा विकास के आधार पर वोट मांगते है। ओम प्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की 1962 में कांग्रेस ने हजारों मिल भूमि चीन को तस्तरी में रख कर दे दी।राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा की वो कहते थे मैक मोहन रेखा बहुत महीन है पता ही भी चलता चीन ने कितनी भूमि हथियाई। कांग्रेस सरकारों की हिम्मत ही नहीं होती थी की सीमा वर्ती क्षेत्रों में कोई आधारभूत ढांचा खड़ा किया जाए। मोदी
ने चीन तथा अन्य देशों के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में रोड , पुल तथा हवाई पट्टियों तक निर्माण करवा दिया।
ओम प्रकाश धनखड़ ने आगे कहा की 2014 के बाद से हम बदलते भारत के साक्षी बन रहे है।स्वदेशी तोपों से सलामी,स्वदेशी विक्रांत जल यान,स्वदेशी पनडुब्बी ये सब हम देख रहे है , चंद्र यान के प्रेक्षापन के गवाह हम बने है। ओम प्रकाश धनखड़ ने एक बार फिर कांग्रेस की घेरते हुए कहा की धारा 370 कांग्रेस ने ही लगाई थी और भाजपा ने हटाई । कांग्रेस को धारा 370 हटाने का भीं दुख है बार बार इस पर सवाल खड़े करती है। ओम धनखड़ ने कहा की मोदी ने राम मंदिर के निर्माण का मार्ग परस्त कराया 2024 में मंदिर बन जाएगा।उन्होंने कांग्रेस को लपेटते हुए कहा की कांग्रेस ने राम मंदिर के विरोध में 32 वकील खड़े किए थे राम सेतु के विरोध में हलफनामा दिया था उन्होंने आगाह किया की ये कांग्रेसी बड़े मायावी है फिर हनुमान तथा राम भगत का नाटक कर आपके पास आयेंगे आप सावधान रहना। धनखड़ ने कहा की आज भारत सैन्य तौर पर मजबूत हुआ है आज भारत सर्जिकल स्ट्राइक तथा एयर स्ट्राइक करता है।सैनिकों के पास अपाचे,राफेल जैसे आधुनिक ,हथियार है सैनिकों का मनोबल ऊंचा है। ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा की आज विदेशो में भारत की प्रतिष्ठा आसमान छू रही है। भारत के प्रधान मंत्री को कोई राष्ट्राध्यक्ष बॉस बुलाता है,कोई पाँव छूता है। अमेरिका का राष्ट्रपति तथा उनकी पत्नी हाथ पकड़ कर स्वागत करते है ये भारत की बढ़ती शक्ति व गौरव का प्रतीक है। ओम प्रकाश धनखड़ ने फसल बीमा योजना,हर घर शौचालय ,हर घर नल से जल, आयुष्मान,चिरायु, 15000 रुपए मुआवजा तथा भवांतर योजना का भी जिक्र क्या। सम्मेलन के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने भारत माता, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा पुष्य अर्पित किए गए। दीप प्रज्वलित किया गया ।इस दौरान वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे। सम्मेलन में मेरे बूथ का पन्ना प्रमुख मेरे देश को बदलेगा गाया गया जिसमे सभी मस्ती से झूम उठे। सम्मेलन के संयोजक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक महीपाल ढांडा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा मुख्य वक्ता चौधरी ओम प्रकाश धनखड़ को गद्दा भेंटकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मंच पर प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं विधायक मोहन लाल बडौली,जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता,जिला परिषद् चेयरमेन ज्योति शर्मा,कुलदीप कौशिक, मेघराज गुप्ता, कृष्ण छोकर किवाना,रविंद्र भाटिया, अर्जुन शर्मा,संजय त्यागी, नरेन्द्र बिंझोल । अजमेर मलिक,कृष्ण आर्य तथा अनिता चावला मौजूद रहे।
सम्मेलन के संयोजक,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं विधायक महिपाल ढांडा ने अपने उद्बोधन में कहा की पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता की पहचान है। इस पन्ना प्रमुख का कार्ड आपका पहचान पत्र है ये किसी अन्य स्थान पर जाने पर किसी भी दिक्कत के लिए वहा के संगठन से मदद मांगने पर आपके काम आएगा ये एक किस्म से आपकी सुरक्षा छतरी है। महीपाल ढांडा ने कहा की पन्ना प्रमुख मेरी जान है मैं सदेव पन्ना प्रमुखों के लिए उपल्ब्ध रहूंगा। महीपाल ढांडा ने विपक्षी गठबधन को भ्रष्टाचारियों का गैंग बताया। महीपाल ने आगे कहा की भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का मार्ग परस्त किया,धारा 370 हटाई तथा अब एक समान नागरिक संहिता लेकर आने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा की भाजपा जो वायदा करती है उसे पूरा भी करती है। महीपाल ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा की पहले सभी पार्टियां 24 घंटे बिजली देने का वायदा करती थी देती कोई नहीं थी अब भाजपा सरकार 24 घंटे बिजली दे रही है। महीपाल ढांडा ने अपने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा की पूर्व विधायक मंत्री भी रहे परंतु कालीनोयों में एक ईंट भी नही लगवा सके। कालोनियों के बासिंदे नर्क तुल्य जीवन जीने को मजबूर थे।उन्होंने कहा की मैने पहले कालोनियों को वैध करवाया फिर ने जाने कितनी सडक़े व गलियां बनवाई। यही नहीं पीने के पानी तथा सिवरेज तक डलवाए। धर्मशालाएं तथा सामुदायिक केंद्र बनाए। उन्होंने कहा की असल तो कोई काम बचा नही फिर भी कोई काम रह गया होगा, उसको ढूंढ ढूंढ कर पूरा कर देंगे। महीपाल ढांडा ने कहा की मेरा प्रयास है की कालोनी वासियों को भी मॉडल टाउन तथा सेक्टर वासियों की तर्ज पर सुविधा मिले। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों को आह्वान किया की विकास की इसी गति को बनाइए रखने तथा देश का गौरव बढ़ाने के पूरी लगन से काम करे ताकि प्रधान मोदी को अब की बार 350 से 450 तक स्थान प्राप्त हो।
वहीं सांसद संजय भाटिया ने अपने उद्बोधन में कहा की काग्रेस तो अभी तक अपने जिला अध्यक्ष भी नही बना पाई वो हमारा मुकबला क्या करेगी।उन्होंने पन्ना प्रमुखों का कहा की आप पूरी लग्न से काम कर देश भक्ति का परिचय दे ताकि केंद्र और राज्य में तीसरी बार भाजपा सरकार बन सके । राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा की भाजपा का पन्ना प्रमुख कर्म योगी है वो अपने देश व प्रदेश के हित अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाएगा। पूरी देश मोदी के साथ आपकी बस विपक्ष के कु प्रचार से बचाना है।

Comments