Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


शक्ति केंद्र प्रमुख संगठन की अहम कड़ी:- राणा

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 31, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 31 जुलाई। आगामी छह अगस्त को होने वाले शक्ति केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण शिविर व हर घर तिंरगा अभियान की सफलता हेतु बिचपडी मंडल प्रभारी ईश कुमार राणा व मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने मण्डल के सभी गांव का दौरा किया। उनके साथ अमित राणा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य युवा मोर्चा , युवा मोर्चा ज़िला महामंत्री कपिल राणा व राजपाल हरी नगर मौजूद रहे। बिचपड़ी मण्डल प्रभारी ईश कुमार राणा ने कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुख संगठन की अहम कड़ी है। शक्ति केंद्र प्रमुख बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख से ताल मेल बिठा कर संगठन के काम को अमली जामा पहनाते है। राणा ने कहा शक्ति केन्द्र पूरी दक्षता से कार्य करे इसलिए आगामी 6 अगस्त को शक्ति केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमे शक्ति केन्द्र प्रमुख को देश, संगठन की जानकारी दी जाएगी। सभी शक्ति केन्द्र प्रमुख का शिविर में उपस्थित होना जरूरी है। सभी शक्ति केंद्र प्रमुख अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे। मण्डल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अमर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। पूरी ताकत से इस अभियान को सफल बनाएं। दौरे में विनोद सहगल बाबरपुर मंडी, प्रेम बाल्मिकी, धन सिंह बडौली, दयानंद राठी, मुकेश रंगा, ददलाना सुरेंद्र राणा व विनोद मास्टर, रजापुर पंजाब सिंह राम सिंह आदि से मुख्य रूप संपर्क हुआ।

Comments