अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार. शौक पूरा करने के लिए हरिद्वार से खरीदकर लाया था.
पानीपत:05 अगस्त 2023, थाना समालखा की हलदाना चौकी पुलिस ने गांव राक्सेहडा में सत्संग भवन के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंशु पुत्र जयनारायण निवासी राक्सेहडा के रूप में हुई।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि थाना की हथवाला चौकी पुलिस टीम शुक्रवार देर शाम गश्त के दौरान गांव हथवाला अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव राक्सेहडा में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास कही जाने की फिराक खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश दी तो सत्संग भवन के पास खड़ा एक युवक पुलिस टीम को आते देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अंशु पुत्र जयनारायण निवासी राक्सेहडा के रूप में बताई। तलासी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि आरोपी अंशु के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था। जहा पर एक अज्ञात युवक से उसने उक्त देसी पिस्तौल 1 हजार रूपए में खरीदा और घर ले आया। उसको अवैध हथियार रखने का शौक था। दोस्तों में रौब जमाने व शौक पूरा करने के लिए वह उक्त देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी अंशु को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments