देशभक्ति की भावना से सराबोर करेगा तिरंगा: डीसी
BOL PANIPAT, 9 अगस्त। डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के हर घर, सरकारी आवासों, पंचायती राज संस्थानों, शिक्षण व चिकित्सा संस्थानों तथा औद्योगिक इकाईयों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान से हर नागरिक को जोडऩे के लिए सभी एनजीओ, व्यापार मंडल, रेडक्रास, नेहरू युवा केंद्र, सामाजिक, धार्मिक व स्वयंसेवी संस्थाओं को सहयोग लेकर इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश को शहीदों व वीरों के अतुलनीय बलिदान के बाद आजादी मिली है, जिसके लिए हर भारतीय में गर्व की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में समाज के हर वर्ग को शामिल किया जाएगा। तिरंगा अभियान में युवा वर्ग की अधिक से अधिक भागीदारी हो ताकि समाज में राष्ट्र के प्रति एक नया जोश नजर आए। तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है और प्रत्येक भारतीय का गौरव है।

Comments