जिला की विभिन्न मंंडियों में 31 अक्टूबर तक कुल 202350 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT : 1 नवंबर । उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 31 अक्टूबर तक कुल 202350 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 20101.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 155999.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 19874 मीट्रिक टन व मुच्छल 6356 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 11476 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 4285 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 98 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7093 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 8224 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1368 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 2081 मीट्रिक टन, मुच्छल 138 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4637 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 16804 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3569 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 2983 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 9656 मीट्रिक टन, मुच्छल 596 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 24704 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 7210 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 3764 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 11305 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 2425 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 33174.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2660 मीट्रिक टन, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 2406 मीट्रिक टन, मुच्छल 1017 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 27072 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 107967 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1009 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 8542 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 96236 मीट्रिक टन, मुच्छल 2180 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 193860 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 178467 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 4810.8 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 10582.3 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 9681.5 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7180 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2501.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 7740.4 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6566.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1173.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 14820 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 12152 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2668 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 21659 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 15780 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 5879 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 32032.3 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 29830.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2201.8 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 107927 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 106958 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 968.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments