Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


-तिरंगा यात्रा में सांसद संजय भाटिया ने चलाई बाइक. विधायक महीपाल ढांडा ने पीछे बैठकर लगाये वंदे मातरम व भारत माता के जयकारे.

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 14, 2023 Tags: , , , , ,

 पानीपत ग्रामीण विधानसभा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा शहर

BOL PANIPAT ,14 अगस्त।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर देश भर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत पानीपत ग्रामीण विधानसभा के हजारों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ग्रामीण विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महीपाल ढांडा के नेतृत्व में पानीपत के शहीद स्मारक से लेकर बिचपडी चौंक तक राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए बाईक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को सांसद संजय भाटिया ने रेस्ट हाउस से झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद संजय भाटिया भी स्वयं बाइक पर सवार होकर और विधायक महीपाल ढांडा सांसद भाटिया की बाइक पर पीछे बैठकर हाथ में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। तिरंगा यात्रा रेस्ट हॉउस से शुरू होकर लघु सचिवालय प्रांगण स्थित शहीद स्मारक, सेक्टर 6, सेक्टर 13-17, अंसल और बरसत रोड़ से नूरवाला होते हुए बिचपडी चौंक पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा के रेस्ट हाउस से शुभारंभ से पहले सांसद संजय भाटिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज यह तिरंगा यात्रा शहीदों के सम्मान में निकाली जा रही  है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुतियां देकर इस देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखा है। वहीं हजारों कार्यकर्ताओं के जनसमूह से गदगद विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान है। वे इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि शहीदों और तिरंगा के सम्मान से हम कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज भारत सीना तान कर खड़ा है। महीपाल ढांडा ने कहा कि हमें अपने सैनिकों पर फक्र है कि उनकी बहादुरी के कारण चीन और पााकिस्तान जैसे देशों के हौंसले पस्त हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अटल विश्वास एवं उनका दृढ़ संकल्प सैनिकों के हौंसले को और बढ़ा रहा है। वहीं रेस्ट हाउस से लघु सचिवालय प्रांगण
स्थित शहीदी स्मारक पर सांसद संजय भाटिया व विधायक महीपाल ढांडा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सांसद की बाईक पर पीछे हाथ में तिरंगा लेकर बैठे विधायक महीपाल ढांडा ने वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। बाईक तिरंगा यात्रा में जिला परिषद की चेयरमैन ज्योति शर्मा, ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक राणा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भाई बलविंदर आर्य, नगर निगम के पार्षद, ग्रामीण हलके से विभिन्न गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच, पानीपत ग्रामीण हलके के तीनों मण्डल अध्यक्ष, पार्टी के सभी पदाधिकारी व युवा मोर्चा के सभी साथी और पानीपत ग्रामीण हलके के हजारों कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया।

Comments