इनेलो नेता पर चलाई गयी ताबड़तोड़ गोलियां, मामला दर्ज
BOL PANIPAT : डाहर गांव में नंबरदार और इनेलो नेता पर बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जोगिंदर नंबरदार इसराना में एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे और रंजिशन उनपर गोलियां चलाई गई है। जोगिंदर नंबरदार का कहना है कि उन्होंने शादी समारोह से भागकर अपनी जान बचाई ।
बदमाशों ने जोगिंदर नंबरदार का डाहर गांव तक पीछा किया। गनीमत यह रही कि जोगिंदर नंबरदार बाल बाल बच गए। जोगिंदर नंबरदार ने बताया कि बदमाशों ने 20 राउंड फायर किए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद व 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments