Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


पात्र परिवारों को अगस्त माह के साथ मिलेगा जुलाई का सरसों तेल.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 16, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 16 अगस्त। जिलाभर में राशन की सरकारी दुकानों पर माह जुलाई के दौरान सरसों के तेल से वंचित रहे पात्र परिवारों को अगस्त माह में जुलाई माह का भी सरसों तेल वितरित किया जाएगा,इसके लिए लाभार्थी को अलग-अलग बायोमीट्रिक पंच करना पड़ेगा।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में जो लाभार्थी जुलाई माह के लिए आवंटित सरसों तेल प्राप्त करने वंचित रह गए थे,ऐसे पात्र लाभार्थियों को अगस्त माह में दोनों माह का तेल प्रदान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पात्र कार्ड धारकों की परिवार पहचान पत्र मे वार्षिक आय एक लाख रुपए तक है,ऐसे कार्ड धारकों को दो लिटर सरसों का तेल 20 रूपए प्रति लिटर दर से जारी किया जाएगा।

Comments