दो अवैध देसी पिस्टल व तीन जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार.
-पकड़ा गया आरोपी थाना मतलौडा में दर्ज हत्या के एक मामले में पीओ घोषित है
BOL PANIPAT:16 अगस्त 2023 , सीआईए थ्री पुलिस टीम ने समालखा में गढ़ी छाजू मोड़ पर एक युवक को दो अवैध देसी पिस्टल व तीन जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंकज उर्फ मोंटी निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक बापौली से समालखा की तरफ पैदल पैदल आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए समालखा में गढ़ी छाजू मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध किस्म का युवक बापौली की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पंकज उर्फ मोंटी पुत्र राय सिंह निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी के पहने हुए पायजामे की जेब से दो अवैध देसी पिस्टल बरामद हुए। पिस्टल को खोलकर जांच की तो एक में तीन जिंदा रौंद व एक खाली मिला।
हत्या के एक मामले में पीओ घोषित
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पंकज उर्फ मोंटी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2011 में हत्या का एक मुकदमा थाना मतलौडा में दर्ज है। आरोपी वर्ष 2020 में जेल से बेल पर बाहर आया था। बेल पर आने के बाद आरोपी माननीय न्यायालय में पेश नही हुआ। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को अप्रैल 2021 में पीओ घोषित किया गया था।
चोरी की तीन वारदातों का खुलासा
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने दुकान व घरों में चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना किला व थाना तहसील केंप में मुकदमें दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसको हथियार रखने का शौक है। करीब 2 महीने पहले वह यूपी के कांधला गया था। जहा उसने एक अज्ञात युवक से उक्त अवैध दो देसी पिस्टल व तीन जिंदा रौंद 80 हजार रूपए में खरीदे और घर ले आया। आरोपी के कब्जे से दो अवैध देसी पिस्टल व जिंदा तीन जिंदा रौंद बरामद कर थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा
- आरोपी ने 15 मई की रात जीटी रोड तहसील कैंप में एक कार एसेसरीज की दुकान से एलईडी, हार्ड डिस्क व अन्य सामान चोरी किया। थाना तहसील कैंप में विनोद पुत्र हेमराज निवासी सेक्टर-12 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने 24 मार्च की रात दलबीर नगर में एक घर से 13 ग्राम चांदी व 43 हजार रूपए की नगदी चोरी की। थाना किला में अमन पुत्र बालीराम निवासी दलबीर नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी ने अप्रैल में खेल बाजार निवासी राजीव के मकान से चांदी के जैवरात व 55 हजार रूपए की नगदी चोरी की। थाना किला में राजीव पुत्र चंद्रभान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments