Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अतिरिक्त उपायुक्त ने मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 17, 2023 Tags: , , , ,

बोल पानीपत , 17 अगस्त। सिंचाई विभाग के सलाहकार रिटायर्ड आईएएस देवेन्द्र सिंह ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सीएम घोषणाओं को लेकर बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने लघु सचिवालय के सभागार में जिला के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली व जरूरी दिशा-निर्देश दिए।    
      अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कहा कि जो अधिकारी काम के प्रति गंभीर नहीं है उन्हें अपना रवैया सुधारना होगा। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत अब तक की प्रगति रिपोर्ट को साईट पर जाकर फोटो सहित भेजने के भी निर्देश दिए।

Comments