पटाखों पर सख्ती के लिए जिला व ब्लॉक स्तरीय एनफोर्समेंट टीमें गठित
-एनसीआर में पटाखों की बिक्री भण्डारण व निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध
एचएसपीसीबीआरओपीआरऐटदारेटजीमेलडॉटकॉम, टविट्ïर/एक्स अकांउट एचएसपीसीबी पानीपत क्षेत्र(एचटीटीपीएस://एक्सडॉटकॉम/एचएसपीसीबीरिजन) और मोबाईल नम्बर 7015381240 पर भी व्हाट्सएप की जा सकेगी शिकायत
-जिला व खण्ड स्तर पर टीम गठित, अवैध बिक्री, भण्डारण व निर्मा पर तुरंत कार्यवाही करेंगी टीमें: उपायुक्त
BOL PANIPAT : , 10 जून। जिलाधीश द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर में सभी प्रकार के पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जिला में कमेटी गठित की गई है। जिला के साथ-साथ खण्ड स्तर पर यह कमेटी छापे के दौरान पाए गए सभी अवैध पटाखों को तुरंत जपत करेगी और मौके पर ही उनके विरूद्ध निपटान विस्फोटक नियम 2008 में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा। नियम 128 और सम्बंधित प्रावधानों के तहत अधिकृत अधिकारी जपती और निपटान की कार्यवाही करेंगे।
इसको लेकर आम नागरिक लगाए गए प्रतिबंध के उल्लंघन के सम्बंध में एचएसपीसीबीआरओपीआरऐटदारेटजीमेलडॉटकॉम, टविट्ïर/एक्स अकांउट एचएसपीसीबी पानीपत क्षेत्र(एचटीटीपीएस://एक्सडॉटकॉम/एचएसपीसीबीरिजन) और मोबाईल नम्बर 7015381240 पर भी व्हाट्ïसएप कर शिकायत की जा सकती है। इसके साथ-साथ उपायुक्त कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी-हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पानीपत और एसडीएम कार्यालयों में भी शिकायत पंजीकृत करवाई जा सकती है।
जिला स्तरीय इन्फोर्समेंट टीम की अध्यक्षता उपायुक्त करेंगे, जबकि समन्वयक क्षेत्रीय अधिकारी, एचएसपीसीबी होंगे। इसमें पुलिस, नगर परिषद, अग्निशमन, शिक्षा, उद्योग, कानून, खनन, पीईएसओ, डीआईपीआरओ सहित अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे।
इसके अलावा प्रत्येक एसडीएम की अध्यक्षता में खंड स्तरीय प्रवर्तन टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों में संबंधित थाना प्रभारी, बीडीपीओ, तहसीलदार, फायर स्टेशन अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, खनन निरीक्षक और एचएसपीसीबी के फील्ड अधिकारी शामिल होंगे। ये टीमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रतिबंध लागू करवाने, जब्ती व जागरूकता की जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि टीमें छापेमारी के दौरान पाए गए सभी अवैध पटाखों को तुरंत जब्त करेंगी।

Comments