Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध रूप से शराब बेच रहे अलग अलग स्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार। 35 बोतल अवैध शराब बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 17, 2023 Tags: , , , , ,

बोल पानीपत : 17 अगस्त 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने बुधवार को अलग अलग स्थान पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 35 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस टीम को बुधवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की जाटल रोड फ्लाईओवर पुल के नीचे एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी मन्नू पुत्र सोनू निवासी गोरखपुर यूपी हाल किरायेदार सैनी कॉलोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 बोतल, 16 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की। इसी प्रकार थाना की एक दूसरी टीम ने जगजीवन राम कॉलोनी में घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी पवन पुत्र ज्ञान सरोहा निवासी जगजीवन राम कॉलोनी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 48 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की गई।

इसी प्रकार थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने दिवान नगर चौक पर एक्टिवा सवार वकील उर्फ निक्का पुत्र धर्मपाल निवासी दीवान नगर को 12 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी, जुआ सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों करने वाले आरोपियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments