नशे के सौदागरों पर शिकंजा.पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी की निशानदेही पर नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 17 मई 2021, नशे के सौदागरों पर शिकंजा, नशा तस्करी के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी की निशानदेही पर नशा तस्कर युसूफ निवासी बुढ़ाना मुज्जफर नगर यूपी को राक्सेहडा से गिरफ्तार किया। सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी टीम ने नशा तस्करी के मामलें में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी फुरकान की निशानदेही पर दंबिस देते हुए सोमवार को राक्सेहडा से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान युसूफ पुत्र बसरत निवासी बुढ़ाना मुज्जफर नगर यूपी के रूप में हुई।
गिरफ्तार आरोपी फुरकान से पुलिस रिमांड के दौरान पुछताछ में खुलासा हुआ था कि वह गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) को बुढाना मुज्जफर नगर यूपी निवासी युसूफ पुत्र बसरत से खरीद कर लाया था। पुलिस टीम ने आरोपी फुरकान की निशानदेही पर आरोपी युसूफ के संभावित ठीकानों पर दंबिस देते हुए सोमवार साय राक्सेहडा से गिरफ्तार किया। प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में आरोपी युसूफ से खुलासा हुआ की गांजा (मादक पदार्थ) को वह आंध्र प्रदेश के विशाखा पट्टनम से खरीद कर लाया था। नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठीकानों का पता लगाने व काबू करने के लिए आरोपी युसूफ को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
वही आरोपी फुरकान को 9 दिन की रिमांड अवधी पूरी होने पर आज माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा।
सीआईए-वन पुलिस की टीम ने 7 मई शनिवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए सैक्टर-18 में गंदा नाला निजामपुर मोड़ के पास दिल्ली नंबर सफेद रंग की सेंटरों कार सहित नशा तस्कर फुरकान निवासी कालंदा मेरठ यूपी को 45 किलो गांजा मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ करने के लिए आरोपी को फुरकान को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

Comments