सट्टा खाईवाली करते युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 2210 रूपए की नकदी बरामद.
BOL PANIPAT , 02 फरवरी : थाना तहसील कैंप पुलिस ने देशराज कॉलोनी में सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टा में दाव पर लगी 2210 रूपए की नकदी बरामद की है। आरोपी की पहचान रामनगर तहसील कैंप निवासी शैंकी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा खाईवाली समेत अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना किला पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त के दौरान देवी मंदिर के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की देसराज कॉलोनी में एक बंद दुकान के बाहर युवक सट्टा खाईवाली कर रहा है।
सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टीम में तैनात सिपाही अनिल को सिविल पाश्चात में बोगस ग्राहक बनाकर युवक के पास भेजा। सिपाही अनिल की और से इशारा मिलते ही टीम ने सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राम नगर तहसील कैंप निवासी शैंकी पुत्र प्रवीन के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टा के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 2210 रूपए की नकदी बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम 2025 के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments