जिलाधीश वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मेडिकल स्टोर और दवाई बनाने वाली कम्पनियों में अन्दर और बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए
BOL PANIPAT , 21 अगस्त। जिलाधीश वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सभी मेडिकल स्टोर और दवाई बनाने वाली कम्पनियों में अन्दर और बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को लघु सचिवालय में हुई बैठक के दौरान उन्होंने ड्रग कंट्रोल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी मेडिकल स्टोर व दवाई बनाने वाली फैक्ट्रीयों के अंदर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। वे समय-समय पर सीसीटीवी की फुटेज का निरीक्षण भी करते रहें।

Comments