प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024 के लिए करें आवेदन: डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया
BOL PANIPAT , 25 अगस्त। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये पुरस्कार वीरता, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति और नवाचार क्षेत्र के 7 विषयों में राष्ट्रीय स्तर पर विशेष उपलब्धियों के लिए दिए जाएंगे। इच्छुक बच्चे अपना आवेदन पोर्टल एचटीटीपीएस://अवार्डसडॉटजीओवीडॉटइन के माध्यम से आनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 है।
डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए सम्मानित होने वाले बच्चों के नाम हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर किए जाते हैं। हर साल जनवरी में दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले विशेष समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। प्रत्येक श्रेणी में पुरस्कार के तहत पदक, प्रमाण पत्र और एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार प्रदान की जाती है।
उन्होंने कहा कि आवेदन करने वाला बच्चा भारत का नागरिक हो और भारत में रह रहा हो। आवेदन की अंतिम तिथि तक उसकी आयु 18 साल हो। उक्त क्षेत्रों में उसकी विशेष उपलब्धियों पिछले दो सालों के दौरान की हो तथा आवेदक ने इससे पहले किसी भी श्रेणी में यह पुरस्कार प्राप्त न किया हो। यदि कोई बच्चा एक से अधिक श्रेणी में पुरस्कार के लिये आवेदन करता है तो यह राष्ट्रीय चयन समिति के विवेक पर निर्भर करता है कि वह उसके दो में से कौन से एक आवेदन को मंजूर करती है।
उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की सर्च कम स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा पुरस्कार के लिए बच्चों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद एक राष्ट्रीय चयन कमेटी बनाई जाएगी जो अवार्ड के लिए सर्च कम स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा शॉर्ट लिस्ट बच्चों का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि चयनित बच्चों को भारत की राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिए जाएंगे।

Comments