जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का बाल दिवस पर बाल मेला आयोजित: सेशन जज
BOL PANIPAT : बापौली स्थिति हरे कृष्णा स्कूल में हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार पानीपत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में चिल्ड्रन डे पर बाल मेले का आयोजन किया गया।
बाल मेले में स्कूल लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा कानूनी जागरूकता से संबंधित डिबेट, स्टॉल, स्किट एवं फन एंड फूड स्टॉल लगाई गई।
पानीपत डी. एल. एस. ए. अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने सभी बच्चों द्वारा लगाई स्टॉल एवं लीगल स्टॉल पर निरीक्षण करते हुए बच्चों से इंटरेक्शन किया।
सेशन जज ने अपने संबोधन में बाल अधिकारों, उनके संरक्षण, बच्चों को सुरक्षित एवं हेल्थी एनवायरनमेंट प्रदान करने पर फोकस करते हुए बच्चों को बाल दिवस की शुभ कामनाएं दी।
पानीपत, 14 नवम्बर। बाल दिवस के अवसर पर सीजेएम एवं सह सचिव जिला विकास प्राधिकरण मीनू ने पोक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस पर कानूनी रूप से बच्चो को जागरूक करते हुए उनके संरक्षित सुखद भविष्य के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं 15100 मुफ्त कानूनी सहायता नंबर की जानकारी दी गई।
खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा खत्री ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत शिक्षा विभाग की ओर से किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुदेश कुमारी ने सभी अतिथियों का विद्यालय में डीएलएसए का कार्यक्रम विद्यालय में रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। स्कूल बच्चो को प्रतियोगियों में बढ़ चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए सभी स्टाफ सदस्यों के साथ जिला समन्वयक क़ानूनी साक्षरता डा हितेश चंद शर्मा का भी धन्यवाद आभार जताया।
जिला समन्वयक स्कूल लीगल लिटरेसी क्लब डॉ. हितेश चंद शर्मा ने भी बच्चों को मोटिवेट करते हुए सफल कार्यक्रम के लिए विद्यालय स्टाफ के साथ स्कूल क्लब इंचार्ज प्रतिष्ठा का विशेष आभार जताया। इस अवसर पर योगेश कुमार, सचिन मोहित सुमन आदि मौजूद रहे।

Comments