Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


मीनाक्षी चावला को कलंदर चौक मार्केट एसोसिएशन के द्वारा बाजार का प्रधान नियुक्त किया गया।

By LALIT SHARMA , in Business , at August 25, 2023 Tags: , , , ,

पानीपत में पहली बार किसी बाजार की प्रधान एक महिला को बनाया गया.

BOL PANIPAT : कलंदर चौक मार्केट एसोसिएशन के द्वारा मीनाक्षी चावला को बाजार का प्रधान नियुक्त किया गया।पानीपत में पहली बार किसी बाजार की प्रधान एक महिला को बनाया गया है। कलंदर चौक में करीबन 50 दुकान हैं और कुछ दुकानों को महिलाएं द्वारा संचालित किया जा रहा है। जब बाजार के प्रतिनिधियों ने महिला प्रधान नियुक्त करने की घोषणा की तो महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उनका कहना था महिलाए भी समाज में अपनी भागेदारी निभा सकती है। प्रधान बन कर महिला भी दुकानदारों की समस्याओं का हल करवा सकती है। सभी दुकानदारों ने मीनाक्षी चावला का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। नवनियुक्त प्रधान मीनाक्षी चावला संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल वाधवा की अध्यक्षता में व्यापार मंडल में शामिल हुई। प्रधान दर्शन लाल ने पगड़ी पहना कर उन्हे व्यापार मंडल में शामिल किया और कहा कि मीनाक्षी चावला हमारी बेटी के समान है और हम इसके साथ है।बाजार की जो भी समस्याएं है इनके साथ मिलकर हल करवाएंगे। नवनियुक्त प्रधान मीनाक्षी चावला ने कहा कि मुझे बाजार वालों ने प्रधान चुना है। मैं दुकानदारों के हित के लिए सबके साथ मिलकर काम करूंगी। बाजार की जो भी समस्या होगी उसे प्राथमिकता से हल करवाने का प्रयास करूंगी।

Comments