पीआरपीसी में उद्देश्यपूर्ण ढंग से सुरक्षा सप्ताह-2023 का शुभारंभ
BOL PANIPAT:- 13 दिसम्बर, 2023, 13 दिसंबर, 2001 को संसद की रक्षा करते हुए, शहीद हुए हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में 13 से 19 दिसंबर, 2023 तक सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा जिसका आज उद्देश्यपूर्ण ढंग से शुभारंभ हुआ ।
कार्यक्रम की शुरुआत एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी द्वारा सभी मुख्य-महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन तथा कर्मचारी यूनियन के पधाधिकारीगण, सीआईएसएफ कमांडेंट और उनकी टीम की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलाने के साथ हुई। इससे पहले, डहरिया को सीआईएसएफ अधिकारियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर, इंडियन ऑयल के अध्यक्ष का संदेश मुकुल अग्रवाल, मुख्य-महाप्रबंधक, (पी एंड यू, आईटी) द्वारा पढ़ा गया और निदेशक (एचआर) का संदेश तरुण कुमार बिसई, मुख्य-महाप्रबंधक, (एचआर) द्वारा पढ़ा गया, जबकि निदेशक (रिफाइनरीज) का संदेश हितेश आर. शाह, मुख्य-महाप्रबंधक द्वारा पढ़ा गया। इसके बाद डहरिया और मुख्य-महाप्रबंधकगण द्वारा सुरक्षा मुद्दों के बारे में जागरूकता और सुरक्षा सप्ताह के विषय “सुरक्षा काआश्वासन” पर 12 पोस्टर्स का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए डहरिया ने 13 दिसंबर 2001 को अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आग्रह किया कि हमें कॉर्पोरेट की संपत्ति और इसके लोगों की सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहिए, इसलिए हम सभी की इसकी सुरक्षा के लिए हर पल सतर्क रहना होगा। पीआरपीसी देश की महत्वपूर्ण एवं बहुमूल्य संपत्ति है अत: हम इसकी सुरक्षा को और भी मजबूत करेंगे । डहरिया ने कंप्यूटर सिस्टम पर संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के लिए उचित और बेहतर तरीकों के उपयोग पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें पासवर्ड नीति, मैलवेयर, फ़िशिंग आदि शामिल हैं।
उन्होंने जोरदार ढंग से उल्लेख किया कि हम पीआरपीसी की सुरक्षा लगातार मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा प्रदान की गई सेवाएं वास्तव में सराहनीय हैं। समापन से पहले, उन्होंने प्रत्येक कर्मचारी से आग्रह किया कि वह हमेशा याद रखे की उनके प्रतिष्ठान की सुरक्षा सीधे उनकी नौकरी, विकास, समृद्धि और उनके परिवार के कल्याण से जुड़ी है।
अंत में, डहरिया के नेतृत्व में उपस्थित सभी लोगों ने प्रदर्शनी क्षेत्र का दौरा किया, जहां सुरक्षा जांच उपकरण, रखे गए थे। कार्यक्रम के समापन से पहले सीआईएसएफ अधिकारियों द्वारा डॉग-स्क्वाड द्वारा सुरक्षा जांच के अभ्यास का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष झा, वरिष्ठ हिन्दी अधिकारी द्वारा किया गया।

Comments