Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


बूथों पर जाकर कार्यकर्ता  ने मतदातों के मत बनवाए :  ललित बत्रा

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 25, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 25 अगस्त,मतदाता लोकतंत्र का प्रहरी होता है। सभी व्यस्क लोगो के वोट बने  सभी कार्यकर्ताओं को ये चिंता करनी है ये शब्द भाजपा चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रदेश प्रमुख ललित बत्रा ने जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता के हुडा स्थित कार्यालय पर वोटर चेतना महा अभियान का प्रारम्भ करते हुए कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही।
ललित बत्रा ने कहा जो बच्चा अभी अट्ठारह वर्ष का हुआ है उसका वोट जरूर बनवाए यदि उसको वोट बनवाने की प्रक्रिया का ज्ञान नहीं है तो उसकी मदद जरूर करे । ये सब सेवा भाव से करे। ललित बत्रा ने कहा की हम सभी कार्यकर्ता हर बूथ जाकर  उस बूथ की मतदाता सूची का अध्ययन करे जो मतदाता वहा से दूसरी और चले गए है या अब इस संसार में नहीं है उनके नाम मतदाता सूची से कटवाए और जो व्यस्क है उनकी किसी कारण से वोट नही बनी उनकी वोट बनवाए।
ललित बत्रा ने कहा की जब  पात्र लोग सूची में होंगे वही सही अर्थों में अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला संयोजक एडवोकेट अजीत सिंह दहिया ने की अजीत सिंह दहिया ने ललित बत्रा को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने विश्वास दिलाया की उनका विभाग वोटर चेतना महा अभियान को पूरी तरह सफल करेगा। सभी बूथों पर जाकर कैंप करेगा।
बैठक का संचालन जिला भाजपा महामंत्री कृष्ण छोकर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र भाटिया ने दिया ।
इस मौके पर मेयर अवनीत कौर, जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा,प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुलेख डिड वाडा, लोकेश नांगरू तथा मेघराज गुप्ता,जिला विस्तारक उमेद सिंह,जिला मंत्री अनिता चावला,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलविद्र आर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रफाकत हसन,जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा,जिला मीडिया सह प्रमुख विशाल गोस्वामी तथा सुनीता गोयल, प्रवास एवम अध्यक्षीय कार्यालय प्रभारी निशा सिंह,जिला सोशल मीडिया संयोजक रविंद्र पांचाल, सेवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र सैनी तथा पंडित पंकज शर्मा आदि मोजूद रहे।

Comments