Sunday, August 30, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध रूप से शराब बेच रहे अलग अलग स्थान से दो आरोपी गिरफ्तार. 18 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अगस्त 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने शुक्रवार को अलग अलग स्थान पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 18 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि थाना माडल टाउन पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर जाटल रोड फ्लाई ओवर पुल के नीचे शराब बेच रहे भारत पुत्र रणजीत निवासी अर्जुन नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 बोतल व 34 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की।
इसी प्रकार थाना तहसील कैंप की टीम ने गामा चौक के नजदीक दुकान के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी राजन पुत्र कमलजीत निवासी वधावाराम कालोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की गई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी, जूआ सट्टा खाइवाली सहित अन्य गैर कानूनी गति विधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों करने वाले आरोपियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments