Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


भगत सिंह नैशनल इम्पलाईमेंट गारंटी एक्ट ( BNEGA) के प्रारुप पर चर्चा की.

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 27, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 27 अगस्त, आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक सभागार में अखिल भारतीय नौजवान सभा की ओर से भगत सिंह नैशनल इम्पलाईमेंट गारंटी एक्ट ( BNEGA) के प्रारुप पर चर्चा करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता ए आई वाई एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुखजिन्द्र सिंह माहेश्वरी ने की और संचालन प्रदेश महासचिव एडवोकेट सत्येन्द्र गिरि ने किया।
आल इंडिया यूथ फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखजिंदर माहेश्वरी ने बनेगा पर विस्तार से चर्चा की। देर रात अखिल भारतीय नौजवान सभा के नौजवानो ने भगत सिंह स्मारक पर मौजूद शहीद भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव की प्रतिमा के सामने इकट्ठा होकर कैंडल के माध्यम से बनेगा (भगत सिंह नेशनल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट) लिख, सभी बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिए जाने की मांग की व गगनभेदी नारे लगाए ।  ना हिंदू राष्ट्र ना खालिस्तान जुग जुग जिए हिंदुस्तान, नौजवानों को रोजगार चाहिए, जीने का अधिकार चाहिए, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन जिंदाबाद, राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह अमर रहे, देश के नौजवानो को रोजगार की गारंटी दो, सभी को शिक्षा सभी को काम, शिक्षा चिकित्सा एक समान , भगत सिंह के स्वप्नों को मंजिल तक पहुंचायेंगे।

 युवा नेता सुखजिंदर सिंह माहेश्वरी ने सभी नौजवानो को एकजुट होकर चाहे वो किसी भी धर्म, मजहब, विचारधारा से हो को एकजुट होकर  रोजगार देने की मांग की, उन्होंने कहा कि भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून बना कर प्रत्येक बेरोजगार युवक – युवती को उसकी योग्यता के आधार पर रोजगार इंतजार भत्ता दिया जाए।  ए आई वाई एफ का सदस्यता अभियान तेज करके और बनेगा एवं भगत सिंह के विचारों को आम जनता के बीच पुरे भारत वर्ष में ले जाने पर जोर दिया।
हरियाणा किसान सभा के जिला सचिव एवं पूर्व युवा नेता राम रतन एडवोकेट एवं एआईवाईएफ के पूर्व राज्य सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने भी कार्यशाला में आए युवाओं को सम्बोधित  करते हुए कहा कि  ए आई वाई एफ का इतिहास आजादी के आंदोलन में संघर्षरत युवाओं व युवतियों का   क्रांतिकारी गौरवशाली, सौहार्द पूर्ण व महत्वपूर्ण रहा है । उन्होंने कहा कि महान् क्रांतिकारी नायक शहीद-ए-आजम भगत सिंह राष्ट्रीय स्तर के ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के  महान विद्वान विचारकों में से एक व्यक्तितव के तौर पर जाने जाते हैं इसलिए उनके विचारों को आत्मसात कर युवाओं व युवतियों को भगतसिंह के विचारों व स्वप्नों का भारत बनाने के लिए संघर्षरत रहने की जरूरत है। क्योंकि भगतसिंह का स्वप्न था कि भारत में शोषण मुक्त समाज हो,सबको मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा एक समान योग्यता अनुसार रोजगार ,आवास व वृद्धा अवस्था सुरक्षित हो । उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम जल्दी से जल्दी लागु किया जाए।
दो दिवसीय कार्यशाला  में ए आई वाई एफ प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार, राज्य मिडिया प्रभारी विपिन बराड़, विदुर फोर एडवोकेट, सन्नोवर राणा, सोमदेव, कपिल सरोवा, राकेश कश्यप, भूपेन्द्र कुमार, कृष्ण गिरि, सतबीर कश्यप, बलजीत सिंह कोटली, विजय कुमार, डॉक्टर रमाकांत, डॉक्टर रैना व भानू प्रताप सिंह, रूपेश सिंह,प्रदीप जिंदल, इमरान ,जुनैद राणा,आदि ने बनेगा के प्रारुप पर चर्चा की 

Comments