वार्ड 13 शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह.विजय जैन रहे मुख्य अतिथि.
BOL PANIPAT : आज पानीपत ग्रामीण हलके के एकता विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 13 के शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय और जनप्रिय नेता भाई विजय जैन रहे शिव मंदिर कमेटी ने भाई विजय जैन का फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर के और मोमेंटो देकर के सम्मानित किया इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए भाई विजय जैन ने कहा है कि आज जो मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है यह बड़े सौभाग्य और खुशी का दिन है कॉलोनी वासियों के लिए मेरी भगवान से प्रार्थना है कि सभी कॉलोनी वासियों को धनधान्य और परिवार में सुख समृद्धि प्रदान करें और सभी को थोड़ा समय निकाल कर के भगवान का भजन अवश्य करना चाहिए जैन ने कहा है कि भगवान का भजन करने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और सभी को इसीलिए भगवान का भजन करना चाहिए इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान पार्षद पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा है कि भाई विजय जैन एक समाजसेवी और गरीबों की सेवा करने वाले व्यक्ति हैं यह जो मिशन लेकर के चले हैं भगवान इनके मिशन को सफल करें और उन्होंने कहा है कि भाई विजय जैन ने कुछ ही समय में ग्रामीण हल्के में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गए हैं यह बहुत बढ़िया और सच्चे सच्चे इंसान हैं इसलिए मेरी अपील है की सभी भाई विजय जैन का साथ दें इस अवसर पर अशोक कुमार कबीरपंथी ,धर्मवीर सैनी ,राजेंद्र सैनी , सतपाल राणा,तिलकराज ठकराल,राजेंद्र गुर्जर ,सत्यनारायण गुप्ता ,लालू महिंद्रा, राजू जांगड़ा, जिले सिंह शर्मा ,बलदेव अरोड़ा हनुमान ,राजकुमार शर्मा एडवोकेट रमेश मौर्य ,जयंत शर्मा ,अभिषेक राणा व सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व भाई मौजूद रहे

Comments