Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गोवंश को लंपी स्किन डिजीज से बचाने को टीकाकरण अभियान 9 सितंबर तक चलेगा ।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 29, 2023 Tags: , , , , ,

21 अगस्त से गांव बबैल में शुरू किया गया था अभियान।

BOL PANIPAT , 29 अगस्त। गोवंश को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने टीकाकरण अभियान शुरू किया है। उप निदेशक डॉ.संजय आंतिल के निर्देशन में यह अभियान 9 सितंबर तक चलेगा। डॉ.योगिता ने बताया कि चार माह से ऊपर के हर गोवंश के लिए टीकाकरण किया जाएगा। पशु चिकित्सालय बबैल के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में टीकाकरण किया जा रहा है। एलएसडी खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी से गाय के शरीर पर गांठें हो जाती हैं, जो फूटकर घाव बना देती हैं। पशु के लिए यह काफी पीड़दायक होता है। कई बार इस बीमारी के कारण पशु की मौत हो जाती है। टीकाकरण के बाद  पशु को कोई नुकसान नहीं होता। पशुपालक पशुओं का टीकाकरण जरूर कराएं। इस अवसर पर वीएलडीए अनिल, रामकरण, नीरज, उदय व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments