जिला की विभिन्न मंंडियों में 12 अक्तूबर तक कुल 52084 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT , 13 अक्तूबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 12 अक्तूबर तक कुल 52084 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 6914 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 1148 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 44018 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 4 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 9267 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 4153 मीट्रिक टन, शून्य मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 5114 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 1633 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 8 मीट्रिक टन, कोमन 4 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 2 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 1619 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 1339 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 392 मीट्रिक टन और कोमन 255 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 692 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 4797 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 906 मीट्रिक टन, कोमन 431 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 3460 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 11523 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1035 मीट्रिक टन, कोमन 346 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 10142 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 23523 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 420 मीट्रिक टन, कोमन 112 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 22989 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल 2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों में 52084 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 44022 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 5677 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा 56 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 2329 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 9267 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 5114 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 4153 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 1633 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 1621 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 12 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 4718 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 3460 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा 333 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 925 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 11602 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 10142 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा 56 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 1404 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 23523 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 22991 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 532 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में 2 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 2 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 1339 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 692 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 647 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

Comments