Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


हर समस्या का समाधान अधिकारी गंभीरता से करें: एसडीएम मनदीप कुमार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 25, 2025 Tags: , , , , ,

-हर व्यक्ति की समस्याओं का  समाधान करना

-सरकार का मुख्य उद्देश्य: बीजेपी जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट

-शिविर में पुलिस, पेंशन, क्रीड विभाग से जुड़ी 77 शिकायतें पहुंची, एसडीएम ने दिए समाधान के निर्देश

BOL PANIPAT , 25 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में 2 दिन आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में जन सुनवाई करते हुए एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनहित है। अधिकारी इसमें किसी भी तरह की कोताही ना बरते। प्रशासन द्वारा समाधान शिविर में नागरिकों द्वारा प्रस्तुत की जा रही शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। अधिकारियों को इसमें और तीव्रता से कार्य करने की आवश्यकता है। जनता समाधान शिविर में जो लोग अपनी शिकायतों को लेकर पहुंच रहे हैं उनका प्रशासन के प्रति अटूट विश्वास है। आम नागरिक की शिकायतों को अपना मानकर उनका समाधान करना है। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शुक्रवार को होने वाली समीक्षा बैठक में जरूर पहुंचे व अपने विभाग से जुड़ी समस्याओं का निदान करें।

    बीजेपी जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने समाधान शिविर की कार्यवाही देख कर अधिकारियों के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इस बड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार का एक ही ध्येय है कि किसी भी वर्ग की कोई भी समस्या हो उसका सीमित समय अवधि में समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रशासन का ध्यान लोगों की समस्याओं के निदान पर केन्द्रित होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे समाधान शिविर में और रूचि लें व कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा शिकायतों का समाधान करने का प्रयास करें।

    डीएसपी राजबीर ने बताया कि समाधान शिविर में पुलिस से संबंधित आने वाली शिकायतों पर अधिकारी और ध्यान दे व उनके विभाग से सम्बंधित जो भी शिकायतें पैंडिंग है उनका निस्तारण करें। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने जनता समाधान शिविर में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि हमे समाधान शिविर में अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे नागरिक के विश्वास को कायम रखना है। उन्होंने कहा कि आमजन के प्रति प्रशासन का उदारता पूर्ण रवैया है। जो भी नागरिक अपनी शिकायतों को लेकर समाधान शिविर में पहुंच रहा है उसे भरोसा होना चाहिए कि प्रशासन दो घण्टे उनकी शिकायतों के समाधान को दे रहा है। सभी विभागों के अधिकारी इन दो घण्टों में अपने-अपने विभागों की समस्याओं का मंथन, चिंतन करते हैं व उनका यही प्रयास रहता है कि कम से कम समय में आम जन की समस्याओं का समस्याओं का समाधान।

    समाधान शिविर में पुलिस विभाग, पैंशन विभाग, क्रीड विभाग से जुड़ी 77 शिकायतें नागरिकों ने प्रशासन से समक्ष रखी।  एसडीएम ने प्रशासन के अधिकारियों के सहयोग से ज्यादातर का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए। प्रार्थी दर्शन वासी पानीपत में विधवा पेंशन बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी रामवीर ने प्रार्थना पत्र देखकर विदुर पेंशन चालू करवाने के लिए प्रशासन से अपील की उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और उसके  बाद से वे बीमार रहते हैं। उनके दो नाबालिक बच्चे भी हैं।

    एक अन्य प्रार्थी शमशेर वासी कुराना ने भी विदुर पेंशन बनवाने की अपील की। इसी कड़ी में रेहान वास भारत नगर ने दिव्यांग पेंशन बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी हरिकिशन एडवोकेट ने बबैल रोड से अधूरी पड़ी सडक़ को पूरा करने के लिए प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी सरला वासी शक्ति नगर ने फैमिली आईडी में आय कम करने और बीपीएल राशन कार्ड चालू करवाने का अनुरोध प्रशासन से किया। प्रार्थी सतीश कुमार वासी काबड़ी ने बंद पड़े राशन कार्ड को चालू करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

  प्रार्थी मीरा वासी पूरेवाल कॉलोनी प्रशासन से हूं अनुरोध किया की आर्मी कमाई की व्यवस्था नहीं है। बीपीएल  के तहत मुझे राशन मिलना चाहिए।मैं सभी नॉर्मल पूरे कर रही हूं लेकिन मुझे राशन नहीं मिल पा रहा। प्रार्थी यशपाल ने थाना शहर के पीछे लगाए गए पीने के पानी के टयूवैल के लिए लोहे के खम्बो की बजाय सीमेंट के बने खम्बे लगवाने की प्रार्थना की है।

Comments