Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 29, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसके अंतर्गत ध्यानचंद को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।विद्यार्थियों ने गीत, कविता और भाषण के माध्यम से उनके जीवन, संघर्ष और उनकी उपलब्धियों का बखान किया।तत्पश्चात बच्चों के लिए  विभिन्न खेल गतिविधियां हुई, जिनमें बच्चों ने खूब उत्साहपूर्ण भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ने जीवन में संघर्ष करके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी प्रतियोगिताओं को जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।बच्चों को उनके जीवन से प्रेरित होकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Comments