गोयंकन ने भेजा राखी का पैगाम. देश के सैनिकों के नाम.
BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में राखी के पावन पर्व पर ‘राखी बनाओ’ गतिविधि का आयोजन किया गया । बच्चों ने रिबन, मोली, मोती, सितारों की मदद से सुंदर व आकर्षक राखियां व कार्ड बनाए । बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा को राखी के माध्यम से उकेरा और बहुत ही मनमोहक राखियों को बना अपने देश के रक्षक सैनिकों को भेजी ।
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह त्यौहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है । जैसे भाई अपनी बहन की रक्षा हेतु वचनबद्ध होते हैं वैसे ही सीमा पर तैनात प्रत्येक सैनिक निरंतर हमारी रक्षा करते हैं । अतः हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनके लिए रक्षा सूत्र भेजें ।
प्रधानाचार्य रेनुका अनेजा ने बच्चों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की बधाई देते हुए बच्चों को रक्षाबंधन का महत्व बता, उन्होंने इस से संबंधित पौराणिक कथाओं से अवगत कराया ।
इस अवसर पर वाईस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक वर्ग व विद्यार्थीगण मौजूद रहे ।

Comments