Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


वृद्ध जनों के लिए डिजिटल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का  आयोजन किया गया


BOL PANIPAT : वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल सेठी जी ने की । इस मीटिंग में हैल्प इज इंडिया की तरफ से वृद्ध जनों के लिए डिजिटल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का  आयोजन किया गया जिसमें हैल्प एज इण्डिया से राजू सिंह ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाईन ट्रांजकेशन के बारे में कंम्पयूटर द्वारा बड़ी स्क्रीन पर बताया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आजकल साइबर अपराध बहुत बढ़ गए हैं जिसके शिकार आमतौर पर वृद्ध लोग होते हैं उन्हें इसके बारे में जागरूक करने के लिए आज का डिजीटल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर राजू सिंह को संस्था के प्रधान कृष्ण गोपाल सेठी, ओम ढींगड़ा, ईश्वर शर्मा व डा. रमेश चुघ जी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रामनारायण रावल, बलजीत राय, एम एल पाहवा, श्री राम कत्याल, हरीश खुराना, प्रकाश चुघ, नरिन्द्र गोयल, राकेश गोयल, सतीश गर्ग, सुभाष खुराना, राममेहर अहलावत, ओ.पी. चुघ आदि उपस्थित थे।

Comments