Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी  के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ.30 सितंबर तक बनाएं जायेंगे  नए वोट.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 5, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 5 सितंबर। उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी  के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। पूरे प्रदेश में 30 सितंबर तक नए वोट बनवाने का समय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में कोई भी नया मतदाता स्वयं को एचएसजीपीसी के मतदाता के रूप में पंजीकृत करवा सकता है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वार्डों का परिसीमन राज्य सरकार द्वारा किया जा चुका है। 28 जुलाई को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित सूचना के मुताबिक पूरे प्रदेश को 40 वार्डों में विभाजित किया गया है।पंजीकरण की प्रक्रिया चुनावी तैयारी के लिए नामों के पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी और शहरी क्षेत्र में नगरपालिका समिति/परिषद/निगम के सचिव के पास नि:शुल्क उपलब्ध होंगे। कोई भी व्यक्ति जो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की मतदाता सूची के लिए अपना नाम पंजीकृत कराना चाहता है, वह उपरोक्त अधिकारी को 30 सितंबर तक अपना आवेदन जमा करवा सकता है।
     उन्होंने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए अपेक्षित योग्यता निर्धारित की गई है। इसके लिए वही सिख पंजीकरण के लिए पात्र होगा जो वार्ड में पिछले 6 माह से अधिक समय से रह रहा हो और जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो।

Comments