Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


तामशाबाद सरकारी स्कूल से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार। चोरीशुदा गैस सिलेंडर बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 8, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 सितम्बर 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गांव तामशाबाद के सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सनौली रोड बबैल नाका के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अनवर व साजिद निवासी राणा माजरा के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि थाना सनौली में गांव तामशाबाद राजकिय प्राथमिक पाठशाल के प्रधानाध्यापक नरेश कुमार ने शिकायत देकर बताया था कि 10 अगस्त की रात अज्ञात चोर स्कूल की रसोइ व कमरे का ताला तोड़कर एक गैस सिलेंडर व तीन पंखे चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना सनौली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर सनौली रोड पर बबैल नाका के नजदीक से आरोपी अनवर पुत्र जीमल व साजिद पुत्र बसीर निवासी राणा माजरा को काबू कर पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पुलिस पूछताछ में आरोपी साजिद का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया। आरोपी के खिलाफ जिला पानीपत के विभिन्न थाना में चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के पहले 8 मुकदमे दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा गैस सिलेंडर बरामद कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments