Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख की ठगी करने मामले में आरोपी को पंजाब की पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 अगस्त 2024, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए गढ़ी छाजू गांव निवासी युवक से विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख रूपये की ठगी करने मामले में नामजद आरोपी सरबजीत निवासी सास नगर सेक्टर 82 पंजाब को वीरवार को पंजाब की पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी धोखाधड़ी करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।आरोपी धोखाधड़ी के अन्य मामले में पंजाब की पटियाला जेल में बंद था।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमाशु ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने व ठगी की नगदी बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपी सरबजीत को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

सब इंस्पेक्टर हिमाशु ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गर्त मार्च महीने में गांव गढ़ी छाजू निवासी विनित पुत्र राजेंद्र ने शिकायत देकर बताया था कि वह विदेश जाना चाहता था। उसकी बुआ संतोष यमुना एन्कलेव में रहती है। बुआ का लड़का प्रदीप अपनी पत्नी के साथ आस्ट्रेलिया में रहता है व संदीप बुआ के पास पानीपत रहता है। उसको बुआ संतोष, फुफा सतबीर, फुफेरे भाई संदीप व प्रदीप व इनके जानकार रूपिंद्र काजला उर्फ रिंकू निवासी करनाल, प्रवीन निवासी फफडाना ने कनाडा भेजने के नाम पर उससे 21 लाख रूपये लेकर फर्जी पासपोर्ट व फर्जी विजा पकड़ा दिया। आरोपी अब न तो उसको विदेश भेज रहे और न ही पैसे वापिस दे रहें है। आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर उससे 21 लाख रूपये की ठगी कर ली। विनित ने शिकायत में बताया था कि उसने विदेश जाने के लिए अपनी 4 बीघा जमीन बेचकर पैसे दिए थे।
थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने मामले की सघंन जाच करते हुए नामजद सभी आरोपितों से पूछताछ की तो सामने आया उन्होने विनित से लिए सारे पैसे सरबजीत निवासी सास नगर सेक्टर 82 पंजाब को कैश व चैक के माध्यम से दिए। आरोपी सरबजीत ने विनित को कनाडा भेजने के नाम पर उनसे धोखाधड़ी कर सारे पैसे हड़प लिए। थाना सेक्टर 13/17 में विनित की शिकायत पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर हिमाशु ने बताया कि पुलिस टीम को गत दिनों जानकारी मिली कि आरोपी सरबजीत धोखाधड़ी के अन्य मामले में पंजाब की पटियाला जेल में बंद है। थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम वीरवार को आरोपी सरबजीत को पूछताछ के लिए जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ में सामने आया आरोपी के खिलाफ पंजाब व हरियाणा में धोखाधड़ी की वारदातों के एक दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज है।

Comments