Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


 सहमति से संपन्न हुआ महाराणा प्रताप राजपूत सभा का चुनाव

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 22, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज राजपूत धर्मशाला पानीपत सेक्टर-6 में महाराणा प्रताप राजपूत सभा का चुनाव रजिस्ट्रार पानीपत के निर्देशानुसार सभी सदस्यों की सहमति से संपन्न हो गया! जिसमें रजिस्ट्रार पानीपत द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट सुनील मुदगल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ! रजिस्ट्रार पानीपत द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के पालन करते हुए सर्वसम्मति से ओम प्रकाश राणा डूमियाना को सभा का चेयरमेन और प्रधान नरेंद्र राणा ददलाना व वरिष्ठ उप प्रधान सतपाल राणा ,दो उपप्रधान जसवंत फौजी डोमियाना , ओमवीर राणा , संयोजक राजकुमार राणा अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल राणा, उपाध्यक्ष कुशलपाल राणा, सभा महासचिव यशपाल ददलाना , सचिव समीर उर्फ सोनू तंवर, निर्माण समिति के अध्यक्ष राम सिंह राणा, उपाध्यक्ष एस के कंवर, कानूनी सलाहकार तेजपाल चौहान, कैशियर आनंदपाल राणा, प्रबंधक वीरेंद्र राणा , प्रचार सचिव जसवीर राणा नियुक्त किया गया है इस अवसर पर युवाओं को भी जिम्मेवारी दी गई जिसमें युवा अध्यक्ष प्रदीप राणा, महासचिव बृजेश राणा उर्फ पिंटू ,प्रेस सचिव जसवीर राणा आदि की नियुक्ति की गई! सभा की कार्यकारिणी का विस्तार सभी सदस्यों की सहमति से अगामी बैठक में किया जाएगा। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधान नरेंद्र राणा ने कहा है कि लगातार चौथी बार राजपूत समाज का प्रधान बनाने पर मैं समाज का आभार व्यक्त करता हूं और समाज ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है मैं उसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और समाज हित के लिए सदेव कार्य करता रहूंगा! इस अवसर पर रजिस्टर्ड संस्था के सभी सदस्यो के साथ-2 समाज के अन्य मौजिज व्यक्ति भी उपस्थित रहें।आज सभी सदस्यों ने मिलकर पदाधिकारी को कार्य भार दे दिया

Comments